दुर्ग में दो शिक्षक सस्पेंड, परीक्षा ड्यूटी के दौरान सेल्फी लेना और हारमोनियम बजाना पड़ा भारी

दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग ने पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों प्रफुल्ल साहू और सीमा शर्मा को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर आरोप है कि वे स्टाफ रूम छोड़कर अलग कक्ष में बैठते थे और अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करते थे।

आरोप है कि प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से मोबाइल लेकर सेल्फी और वीडियो बनवाया। वहीं सीमा शर्मा ने मध्यान्ह भोजन की प्रभारी होते हुए भी बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं दिया। निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं परोसा गया। इसके अलावा उन्होंने प्रार्थना के समय सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर टिप्पणी करते हुए उपहास किया और पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाया।

दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रफुल्ल साहू का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुण्डरदेही (जिला बालोद) और सीमा शर्मा का मुख्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, धमधा (जिला दुर्ग) निर्धारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...