छत्तीसगढ़ में प्रधान अध्यापक की हत्या: स्कूल में सो रहे थे हेडमास्टर… अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट… आपसी रंजिश का मामला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रधान अध्यापक की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में घुसकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि शिक्षक स्कूल में रोज की तरह सो रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई है। पुलिस अफसरों ने इसे आपसी रंजिश बताया है। प्रारंभिक तौर पर इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने से पुलिस इंकार कर रही है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गांव टिकनपाल के प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक अंबाती राजू की हत्या हुई है। प्रधान अध्यापक सुकमा जिले का रहने वाला था। जो पिछले कुछ सालों से टिकनपाल स्कूल में पदस्थ था और स्कूल में ही रहता था। बुधवार-गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने अंबाती पर चाकू से हमला कर गला रेत हत्या कर दी।

सुबह जब स्कूल खुलने का समय हुआ तो प्यून स्कूल पहुंचा। जिसने इस हत्या की जानकारी आस-पास के गांव के ग्रामीणों को और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। किरंदुल SDOP करण उइके ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह आपसी रंजिश से हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...