इनसाइड स्टोरी: एक लापरवाही ने छिन ली तीन जिगरी दोस्तों की जिंदगी: आधी रात को निकले थे चाय पीने…ट्रक के साथ ब्रिज तोड़ते नीचे गिरे और दब गए, नहीं देख पाएंगे अब बहनों की शादी

भिलाई। धमधा नाका ब्रिज में हुए हादसे ने तीन दोस्तों की जिंदगी छिन ली। तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दुर्ग शहर के रहने वाले थे। तीनों चाय पीने के लिए घर से निकले थे। उन्हें क्या पता ये सफर उनके लिए आखिरी होगी…।

दरअसल, लुचकीपारा के रहने वाले तौसिफ (26 वर्ष) पिता हनीफ खान अपनी बाइक (सीजी 04 बीएच 7540) से 23 साल के अमन पिता उसमान और 23 साल के ही तकियापारा के रहने वाले साहिल पिता शेख करीम खान के साथ चाय पीने निकले थे। तीनों बाइक से अपनी साइड पर चल रहे थे। उन्हें क्या पता किसी की लापरवाही से उनकी जिंदगी चली जाएगी।

ट्रक चालक स्पीड में अपोजिट साइड से आ रहा था। रात में तकरीबन 12.30 बजे के आसपास की है। तीनों चाय पीने के लिए दुर्ग से फ्लाईओवर ब्रिज होते हुए धमधा नाका की ओर जा रहे थे।

इस दौरान ट्रक (सीजी 15 डीएम 2989) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दिया। घटना के बाद ट्रक और बाइक ब्रिज को तोड़ते हुए हुए ग्रीन चौक के पास गिर गए। ट्रक के नीचे बाइक और तीनों युवक दब गए।

हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आधी रात लोग घर से बाहर होकर घटना को देखने निकल गए। रात में ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में तीनों युवकों के अलावा ट्रक चालक सिकोसा बालोद निवासी बारले की भी मौके पर मौत हो गई।

चारों ओर हादसे अफरा-तफरी मच गई। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृत युवकों को शिनाख्त करने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। शव को पीएम के लिए दुर्ग मर्च्यूरी भेजा गया।

तीनों में थी गहरी दोस्ती…
जानकारी के मुताबिक तौसिफ खान पानी पाउच की सप्लाई का काम करता था। एक बड़ा भाई और दो बहन माता-पिता के साथ रहता था। साहिल खान अपने घर में सबसे छोटा था। इसके तीन भाई, एक बहन है। पिता राजनांदगांव स्थित आईबी ग्रुप में वाहन चालक है।

मृतक दाबेली का ठेला लगाया करता था। वहीं अमन दो भाई, एक बहन है। अमन और उसके पिता सब्जी का व्यवसाय करते हैं। इन तीनो युवकों में दोस्ती गहरी थी। एक दूसरे पर जान छिड़कते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...