छत्तीसगढ़ में भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगा बैन, 12 बच्चों की मौत के बाद देशभर में दहशत का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगा दिया गया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसी सिरप के सेवन से 12 बच्चों की मौत के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है।

तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा कंपनी द्वारा तैयार इस सिरप में जांच के दौरान डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की अत्यधिक मात्रा पाई गई है। यही जहरीला केमिकल बच्चों की मौत का कारण बताया जा रहा है।

मध्यप्रदेश और तमिलनाडु सरकार पहले ही इस सिरप को प्रतिबंधित कर चुकी हैं। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस दवा के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए राज्य में इस सिरप पर रोक लगाने का फैसला लिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रीसन फार्मा की कफ सिरप की सप्लाई फिलहाल छत्तीसगढ़ में नहीं है, लेकिन अफवाहों और भ्रम को रोकने के लिए इसे भी प्रतिबंधित किया जा रहा है।

विभाग ने बाजार पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि इस कंपनी की दवा किसी तरह राज्य में न बिक सके। रायपुर के दवा कारोबारी अश्वनी विग ने भी बताया कि छत्तीसगढ़ में इस ब्रांड की न तो सप्लाई है और न ही कोई गोदाम। इसके बावजूद मध्यप्रदेश और राजस्थान की घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ में डर का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर कोल्ड्रिफ कफ सिरप की तस्वीरें वायरल होने से लोगों में अफवाहें और चिंता बढ़ गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...