पुरानी रंजिश में डबल मर्डर: टाटा सफारी से स्कूटी को मारी टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष के पति समेत दो लोगों की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-353 पर साराडीह मोड़ के पास टाटा सफारी और स्कूटी की टक्कर में महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष के पति जितेन्द्र चन्द्राकर की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पता चला है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, बल्कि रंजिश के चलते जानबूझकर स्कूटी को टक्कर मारी गई थी.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि साराडीह मोड़ के पास एक टाटा सफारी ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे में स्कूटी पर सवार महासमुंद जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के पति जितेन्द्र चन्द्राकर (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अशोक साहू ने भी दम तोड़ दिया.

पुरानी रंजिश पर स्कूटी को मारी टक्कर: पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मृतक जितेन्द्र चन्द्राकर और अमन अग्रवाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी द्वेष के चलते अमन ने योजनाबद्ध तरीके से स्कूटी को अपनी सफारी से टक्‍कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है.

आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग

वर्तमान में पुलिस घटना से जुड़े सभी तकनीकी और भौतिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है. इस खुलासे के बाद पूरे महासमुंद जिले में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...