लव अफेयर में मर्डर : प्रेमी के साथ भागी पत्नी, गुस्साए पति ने युवक के भाई को उतारा मौत के घाट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर भगाकर ले जाने वाले युवक के भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. पूरा मामला धौरपुर इलाके का है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि पंडरा पाठ पुलिस चौकी क्षेत्र के आम्बा पकरी तीन पाठ गांव निवासी रतनू अपने ससुराल आया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई. रतनू अपनी पत्नी के साथ अपने बड़े ससुर के घर पर था. इस दौरान मोहर साय ने वारदात को अंजाम दिया.

रात 12 बजे आरोपी पहुंचा और रतनू को बात करते हुए घर से बाहर निकाला. इसके बाद सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. जब घटना हुई तब मृतक की पत्नी सुंदरी अपने बड़े मम्मी पापा के घर पर थी और वहीं पर घटना हुई.

आरोपी मोहर साय, रवई जटा सेमर गांव का रहने वाला है. तीन दिन पहले मृतक रतनु के भाई के साथ मोहर साय की दूसरी पत्नी चली गई थी. इससे मोहर साय नाराज था और उसे शक था कि रतनू के सहयोग की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. घटना के बाद मोहर साय फरार है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...