सुपर मार्केट में डकैती की कोशिश, NSUI नगर अध्यक्ष समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जितेन्द्र दिनकर भी शामिल है, जिसने आरोपी को पिस्टल दिलाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व कारतूस भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को राहुल अग्रवाल (32) निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंड्री रोड जांजगीर ने 5 अक्टूबर रात करीब 2 बजे दुकान में डकैती की कोशिश होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शटर तोड़ने की आवाज आने पर राहुल अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान की शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें आवाज देने पर तीनों भाग गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। आरोपियों को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CSP योगिता खरपंडे ने बताया कि संचालक राहुल अग्रवाल के श्याम सुपर मार्केट की दुकान में 5 अक्टूबर की रात करीबन 2 बजे तीन नकाबपोस पहुंचे और शटर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान आवाज सुनने पर बाहर निकल कर देखा तो तीनो मौके से फरार हो गए पुलिस को सूचना मिलने पर टीम पहुंची और दौड़कर आरोपियों को पकड़ा गया। सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

तीनो आरोपी मनीष कुमार बनवा 26 वर्ष , चैतन्य दिनकर 19 वर्ष,हितेश दिनकर 21 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछने पर बताया कि चोरी की नीयत से रात को घूम रहे थे। अपने पास एक पिस्टल भी रखे थे, जिससे सड़क किनारे फेकने की जानकारी देने पर खोजबीन में पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपियों ने बताया कि जितेन्द्र दिनकर 26 वर्ष के माध्यम से 2 साल पहले पिस्टल को खरीदा गया था, वही तरुण सूर्यवसी 22 वर्ष ने 5 नग जिंदा कारतूस को खरीद कर दिया था। आरोपियों के कब्जे से 1 नग पिस्टल,5 नग कारतूस,1 चाकू,1मोबाइल,2 सबल 2 नकाब गमछा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट 25 और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...