PHOTOS-भोले के रंग में रंगा सेक्टर-7: जमकर शिवधुन में थिरके श्रद्धालु और कलाकार…महाभंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, तस्वीरों में देखिए आयोजन

भिलाई। भगवान भोले के भगवा रंग में रंगकर श्रद्धालु हर-हर भोले, बम-बम भोले की धुन पर झूम रहे थे। यह भक्तिमय नजारा सेक्टर 7 के गरबा ग्राउंड का था। यह आयोजन भाईचारा के ध्वजवाहक जुल्फिकार के नेतृत्व में रास गरबा डांडिया समिति के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

आयोजन स्थल भोलामय हो गया था। उनके इस सराहनीय कार्य से हिन्दू-मुस्लिम एकता को बल मिलता है। बाबा के गीत लागी मेरी तेरी संग शंकरा, ओ महादेव तेरी डमडम डमरू बजती जाए पर कलाकारों के साथ दर्शकदीर्घा झूम उठे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद सुभद्रा सिंह व विशेष अतिथि भिलाई निगम की पूर्व महापौर निर्मला यादव व दादू नागदेव थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद सिंह ने कहा कि गैर सनातनी होने के बाद भी जुल्फी सिद्दीकी इस आयोजन को प्रमोट कर रहे है। वे स्वयं भगवान भोले बाबा की श्रद्धा-भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उनका यह कार्य सराहनीय है। सेक्टर 7 में भाईचारा देखने को मिलता है। इसके सफल आयोजन में जुल्फिकार के अतिरिक्त भोलेनाथ गुप्ता, शेखर, पिया , आकाश ,सुभमानयम, उत्पल दत्ता, बंटी सहित मातृ शक्ति का सहयोग रहा। आभार व्यक्त अध्यक्ष रास गरबा डांडिया समिति व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...