साहू समाज के युवाओं ने SP से की मुलाकात, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

दुर्ग। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग की टीम ने अध्यक्ष देव कुमार साहू के नेतृत्व में दुर्ग SP विजय अग्रवाल से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के लोगो को इंस्टाग्राम में युवक युवती द्वारा aadi_vlogssss (Aditya Agrahari) एवं chandni_vlogssss(chandani) की आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट कर (छक्का) शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत की। इस पर sp ने तुरंत कार्यवाही कर प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा।

छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 साल के बच्चे देवांश साहू के ऊपर जो बम फेकने की घटना हुई थी उसमें आरोपियों को तुरंत बेल मिल गई थी। इस पर भी समाज ने आपत्ति दर्ज की, जिस पर SP अग्रवाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को धारा को संशोधित करने कहा। SP ने दोनों प्रकरण पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया, जिसके लिए संभाग टीम ने उन्हें धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की...

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...