CG में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या : इंस्टाग्राम से 3 बच्चों की मां को 15 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला से 15 साल छोटा है। उसने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए अपने पति की हत्या की प्लानिंग रची और उसे अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड किसी से लिफ्ट लेकर रायपुर आ गया। इसके बाद वह रायपुर से चेन्नई चला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की साजिश पर उसके प्रेमी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 बार वार किया। दरअसल, आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह चेन्नई में काम करता था। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला के 3 बच्चे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमृत गिरी के रूप में हुई। वह बलौदाबाजार के वटगन गांव का रहने वाला था। अमृत अपने परिवार चंद्रिका गिरी, 2 बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह फल बेचकर अपना गुजारा करता था। 4 साल पहले चंद्रिका की मुलाकात बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले टुन्ना कुमार शर्मा से हुई। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।

टुन्ना अपनी गर्लफ्रेंड चंद्रिका से 15 साल छोटा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात भी होने लगी। चंद्रिका अपने बच्चों से टुन्ना को ‘अंकल’ कहकर मिलवाती थी। दोनों कई बार होटलों में भी मिले। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हुआ। हालांकि पति के रहते वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी।

इसी बीच अमृत को अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी हो गई। जिस कारण से वह शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा और मारपीट की, जिसके बाद चंद्रिका ने अपने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। 24 अक्टूबर को हत्या के इरादे से टुन्ना बलौदाबाजार पहुंचा। जब अमृत अपने घर में सो रहा था तभी टुन्ना ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के अगले दिन सुबह चंद्रिका ने आसपास के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के सोफे पर अमृत का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...