फिर एक हत्या से दहल उठा दुर्ग, चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, महीनेभर में 5वीं वारदात

दुर्ग। छत्तीसगढ़ का दुर्ग शहर फिर एक बार हत्या के अपराध से दहल उठा है। एक दिन पहले हुए युवक के हत्याकांड से दुर्ग उभर नहीं पाया था और ऐसे में फिर एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस महीने में यह जिले की पांचवी हत्या है। दुर्ग के शंकर नगर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा उर्फ चुनचुन है। आरोपियों ने शंकर नगर के गली नंबर 3 में मृतक पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से कई बार शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना करीब 10 बजे की बताई जा रही है। इस वक्त गाली के सभी लोग घर के भीतर थे। घटना में तेज आवाज सुनकर बाहर निकले। मृतक की पत्नी की गुजारिश से कुछ युवकों ने लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मोहल्ले के युवा भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहीं परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा हाल है।

मोहन नगर थाना पुलिस इस वारदात की जांच में जुट गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपियों ने घटना को किस विवाद के बाद अंजाम दिया यह जांच में ही पता चल पाएगा। बताया जा रहा है आरोपी तीन से अधिक हैं जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...