धमधा में दर्दनाक हादसा : नए मकान की नींव खुदाई के दौरान गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के धमधा क्षेत्र के हिरेतरा गांव में नए मकान की नींव खुदाई के दौरान अचानक कच्चा मकान का दीवार गिरने दे दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक पेन्ड्रावन के रहने वाले थे। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, खुदाई का काम चलते समय पास के पुराने कच्चे घर की दीवार में पहले हल्की दरारें दिखीं, लेकिन कुछ ही पलों बाद दीवार जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गई। गांव के लोग तुरंत मौके पर दौड़े, मगर तब तक मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी इतनी भारी मात्रा में गिरी कि मजदूरों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया। कमल नारायण ठाकुर की हालत देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ईश्वरी गायकवाड़ को गंभीर चोटों के चलते दुर्ग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सिर और सीने पर भारी मलबा गिरा था, जिससे उनकी जान बचाना मुश्किल था।

दोनों मजदूर रोज़ी-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस निर्माण स्थल पर खुदाई हो रही थी, उसके ठीक बगल में बना कच्चा मकान काफी जर्जर हालत में था। ग्रामीणों का कहना है कि दीवार बहुत पुरानी थी और खुदाई के दौरान गिरने का खतरा पहले से था। सुरक्षित दूरी रखी जानी चाहिए थी।

यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया।
मर्ग कायम कर लिया गया है। दीवार गिरने के कारणों खुदाई की गहराई
और सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को सहायता राशि दी जाए और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कराया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...