Durg News : घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने कई जगह नोचा, घायल बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्ग। जंजगिरी गाँव में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। हाल ही में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते समय अचानक एक कुत्ते के झपटे का शिकार हो गया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को कई जगहों पर नोच डाला, जिससे वो लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक बच्चा ज़मीन पर गिर चुका था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने बच्चे के चेहरे पर गंभीर घावों को देखते हुए 5-6 टांके लगाए।

घायल बच्चे के पिता ने बताया कि गाँव में आवारा कुत्तों का आतंक आम बात हो गई है। पिछले कुछ महीनों में कम से कम पाँच लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण बच्चे और बुजुर्ग लोग घर के बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...