बड़ी खबर : मुठभेड़ में मारा गया खूंखार नक्सली हिड़मा और उनकी पत्नी

बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप लीडर और पीएलजीए के कमांडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया है। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी समेत कई बड़े नक्सलियों को भी पुलिस ने मार गिराया है।

जिले और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे अल्लुरी सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि ढेर किए गए नक्सलियों में बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...