छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : ट्रक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां सुकली NH 49 में ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

हादसे में 3 लोग गंभीर हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बारात से वापस नवागढ़ लौटने के दौरान हुआ। सभी मृतक सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के रहने वाले हैं।

मृतकों में विश्वनाथ देवांगन, पोमेश्वर जलतारे, ,भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू शामिल हैं। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों में राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे। राजेंद्र कश्यप हाल ही में अपनी शादी के लिए श्रीनगर पोस्टिंग से छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को ही हुई थी। वहीं पोमेश्वर जलतारे सिक्किम में पोस्टेड थे और 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...