भिलाई में बीएलओ पर हमला : युवक ने ईंट से फोड़ा सिर, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वे फॉर्म लेने गए एक बीएलओ पर अचानक ईंट से हमला कर दिया गया। सिर फूटने से घायल बीएलओ किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग भी डर गए। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है।

घटना सेक्टर 11 शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक और बीएलओ रूपेश कुमार जोशी, निवासी अटल आवास बोगदा पुल के साथ हुई। उनके साथ निगम के कर्मचारी पी. कार्तिक और दिनेश एस भी मतदान संबंधित एसआईआर ड्यूटी में लगे थे।

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे टीम लक्ष्मी नारायण वार्ड के गोकुल नगर में मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक (सर्वे फॉर्म) संग्रह कर रही थी। इसी दौरान उड़िया मोहल्ला निवासी आरोपी जावेद हुसैन वहां पहुंचा और बिना वजह गाली-गलौच करने लगा।

बीएलओ और टीम ने टोका तो आरोपी ने इलाके से भगा देने की धमकी दी। देखते ही देखते वह उग्र हो गया और अचानक ईंट उठाकर बीएलओ के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगते ही रूपेश जोशी लहूलुहान हो गए और जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम हितेश पिस्दा और थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जावेद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...