शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजनादगांव। मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ममता नगर निवासी 45 वर्षीय सरिता पटेल के रुप में हुई है, जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

बसंतपु​र पुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली। रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका।

गुरुवार ​सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने में जुटी। तभी नदी के गहराई वाले हिस्से में सरिता पटेल का शव बरामद हुआ। जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी। हालांकि मामले को पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...