नई गाइडलाइन पर बवाल: रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी का विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज… MLA देवेंद्र ने की निंदा, 4 दिसंबर को भूख हड़ताल करेंगे विधायक

भिलाई। सरकार की जमीन की नई गाइड लाइन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बल प्रयोग एवं लाठी चार्ज की भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार के तानाशाही निर्णय बताया है।

उन्होंने सरकार के तानाशाही निर्णय के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 4 दिसंबर को महात्मा गांधी चौक दुर्ग पर सुबह 9 बजे से भूख हड़ताल किया जाएगा और प्रदेश की भाजपा सरकार से जमीन की नई गाइड लाइन को वापस लेने की मांग किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-6 गुना बढ़ गई है। जिसके खिलाफ प्रदेषभर के रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी सरकार से गाइडलाइंस में बदलाव की मांग कर रहे हैं और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्षन कर रहे हैं।

विधायक देवेन्द्र ने कहा है सरकार के आदेश पर जनता और व्यापारियों पर लाठीचार्ज सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता है ।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...