CG News : 40 फीट गहरी खाई के किनारे पलटी बस, एक यात्री की मौत, कई घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर-पेंड्रा रोड स्थित केंदा घाटी में एक यात्री बस मोड़ पर कंक्रीट वॉल से टकराकर बेकाबू हो गई और पेड़ के सहारे लटकते हुए पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं।

इनमें एक की हालत गंभीर है। बस के ठीक बाजू में लगभग 40 फीट गहरी खाई थी। अगर बस खाई में गिरती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र के केंदा चौकी क्षेत्र की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, दीप ट्रैवल्स की बस बिलासपुर और मरवाही के बीच चलती है। मंगलवार शाम बस (CG 10 G 0336) मरवाही से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बस को ड्राइवर अर्जुन कश्यप चला रहा था और उसमें 31 यात्री सवार थे।

देर शाम पेंड्रा और गौरेला होते हुए बस कारीआम के आगे केंदा घाटी पहुंची। जहां जर्जर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते रोड की स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में फिसलन और गड्ढों की वजह से वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना रहता है।

कांक्रीट वॉल से टकराकर पेड़ पर लटक गई बस

घाटी में जगह-जगह खतरनाक मोड़ हैं। जर्जर सड़क पर एक मोड़ में बस बेकाबू हो गई और देखते ही देखते सड़क किनारे बनी कंक्रीट दीवार से टकराते हुए पेड़ के सहारे दो पहियों पर लटक गई। इससे भीतर बैठे यात्री एक तरफ गिर पड़े। हादसे में ग्राम केंदा सेमरी निवासी यशपाल कंवर (20) को गंभीर चोटें आईं, जबकि पांच अन्य यात्री भी घायल हो गए।

गाड़ी से कूदकर भाग निकला ड्राइवर

हादसे के बाद डरे-सहमे यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए किसी तरह बस से बाहर निकलना शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इससे पहले ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

घायल यात्री यशपाल को एम्बुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, यशपाल अपने रिश्तेदार के घर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मुरमुर गया हुआ था। उधर, बेलगहना चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...