छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तारीख समेत पूरी डिटेल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) रायपुर ने मार्च-अप्रैल 2026 सत्र हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रदेश के ड्रॉपआउट, कामकाजी युवाओं और फेल छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जहां आवेदन कर नियमित बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर पास कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्र उत्साहित हैं. बता दें, आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है.

15 जनवरी तक आवेदन का अंतिम मौका
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के अनुसार, सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे. वहीं 15 जनवरी के बाद आवेदन करने पर फीस पर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा. विलंब शुल्क के साथ 18 से 25 जनवरी 2026 तक फॉर्म जमा कर आवेदन किया जा सकता है. CGSOS की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख (15 जनवरी) का इंतजार न करें. 1 दिसंबर से फॉर्म भरने शुरू हो रहे हैं, तो जितनी जल्दी हो सके अपने स्टडी सेंटर जाकर फॉर्म भर दें ताकि बाद में कोई दौड़-भाग न करनी पड़े.

कैसे करें आवेदन?
आवेदन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भरे जा सकते है. ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्र पास के अध्ययन केंद्र (Study Centre) जाकर ऑफलाइन फॉर्म ले सकते हैं और सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्र CGSOS की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in/ पर जाकर कुछ मामूली स्टेप्स फॉलो करके फॉर्म भर सकते है.

आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in/
होमपेज पर मार्च-अप्रैल 2026 फॉर्म दिखेगा
प्रथम बार/अवसर टैब क्लिक कर डाउनलोड करें.
आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर शुल्क जमा करें.​

कौन कर सकेगा आवेदन?
9वीं पास या 10वीं फेल छात्र आवेदन कर हाईस्कूल परीक्षा दे सकेंगे, जबकि 10वीं पास हायर सेकंडरी परीक्षा देने योग्य होंगे. बिना शैक्षणिक योग्यता वाले 14 वर्ष पूरे करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे. बता दें परीक्षाएं तीन सत्रों में होती हैं जिसमे मार्च-अप्रैल, अगस्त, नवंबर. यह लचीला सिस्टम लाखों छात्रों को मुख्यधारा जोड़ता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...