CG में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण हादसा हुआ है, जहां दुलदुला थाना क्षेत्र के NH43 पतराटोली के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक जशपुर जिले के चराईडाँड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंचे। शवों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। सभी मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...