दुर्ग में लूट का मामला निकला फर्जी, मास्टरमाइंड कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई ज़िले में पुलिस ने 14 लाख की ठगी के मामले में 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी कर्मी से 14 लाख से अधिक रुपये की लूट का मामला झूठा निकला। एजेंसी कर्मी ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ कर पैसे एक एटीएम में छुपाए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कल रात कुम्हारी के कपसदा में एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी के दो कर्मियों से 14 लाख से अधिक रुपये की लूट का मामला सामने आया था। आरोपी कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम एटीएम में कैश डालने के लिए वह एजेंसी के कर्मचारी के साथ गाड़ी से जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवक गिरते हुए दिखाई दिए। जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए गाड़ी से उतरा, तभी बदमाशों ने मौका पाकर गाड़ी में रखे कैश वाले बैग से 14 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

इसके बाद इस घटना की सूचना कर्मियों ने तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पूछताछ में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह से झूठी थी। एजेंसी कर्मी ने खुद ही यह कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...