CG में हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 16 यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई. इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हुए हैं. 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और कम दृश्यता बताया जा रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...