दुर्ग से तिरुपति जा रही बस पेड़ से टकराई, राजनांदगांव के युवक की मौत, कई लोग घायल

जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा कि दुर्ग से 30 से अधिक यात्रियों को लेकर तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तारागांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से उसका नियंत्रण बस से हट गया और बस पेड़ से जा टकराई।

इस दुर्घटना में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि कई दर्शनार्थी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...