रायपुर में 27 दिसंबर को ‘गालिब हमारे’ का आयोजन, जाने माने गायक गजलों और कविताओं से बांधेंगे समा

रायपुर। साहित्य और संस्कृति को केंद्र में लेकर चलने वाली संस्था ‘लोकमित्र’ शनिवार 27 दिसंबर को उर्दू के महान शायर मिर्जा ग़ालिब की जयंती मनाने जा रही है। ‘ग़ालिब हमारे’ नाम से यह आयोजन रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा भवन के कांफ्रेंस हॉल में शाम 5 बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की ओर से साहित्यकार आनंद बहादुर ने बताया कि मिर्जा ग़ालिब भारत की बहुलतावादी संस्कृति के एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं। उनकी शायरी में भारत के जन-जीवन की आत्मा प्रतिबिंबित होती है। भारत के हर खास ओ आम के जीवन का हर पहलू ग़ालिब ने अपनी शायरी में विचार किया है। गालिब सिर्फ शायर ही नहीं, वे एक दार्शनिक हैं जिन्होंने मनुष्य, प्रकृति, आत्मा और परमात्मा के परस्पर संबंधों पर गहराई से विचार किया है। उनके विचार लोक मानस को उचित मार्ग दिखाने वाले हैं। यही वजह है कि उनके जन्म से तीन सौ से अधिक सालों बाद आज भी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लाखों करोड़ों लोग गालिब के चाहने वाले हैं और ग़ालिब की शायरी दुनिया में सबसे ज्यादा उद्धरणीय है।

बहादुर ने बताया, वैचारिकता, रचनात्मकता तथा संगीत से भरपूर इंद्रधनुषी छटा वाले इस आयोजन में ग़ालिब के अध्येता शायर अब्दुस्सलाम कौसर, अब्दुल जावेद नदीम और आनंद बहादुर ग़ालिब की शायरी और व्यक्तित्व के पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में विदूषी साधना रहटगांवकर, गायक निवेदिता शंकर और वसु गंधर्व मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़लों का गायन करेंगे, जिनकी संगत जाने माने तबला वादक अशोक कुर्म करेंगे। छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण कवि और शायर भी अपनी रचनाओं का पाठ प्रस्तुत करेंगे, जिनमें जया जादवानी, नीलू मेघ, अब्दुस्सलाम कौसर, जावेद नदीम, जीवेश प्रभाकर, अशोक शर्मा, पीयूष कुमार, सुखनवर हुसैन, फ़ज़ले अब्बास सैफी, मीसम हैदरी, आलोक वर्मा, आर डी अहिरवार, इमरान अब्बास, सफदर अली, यूशा, रूपेंन्द राज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कवि पीयूष कुमार (बाग़बाहरा) तथा शायर अशोक शर्मा (महासमुंद) करेंगे। ‘लोकमित्र’ संस्था ने रायपुर के साहित्य और संस्कृति प्रेमियों से बड़ी संख्या में इस आयोजन में शरीक होने की अपील की है। यह जानकारी मनीष साहू ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...