CG News : बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बॉयफ्रेंड नाबालिग से अक्सर कहता था कि तू बेवफा है, तेरा किसी दूसरे के साथ संबंध है। तू मुझे धोखा दे रही। आए दिन झगड़ा करता था। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम दिलराज मरकाम (20) है, जो पाली गांव का रहने वाला है। 17 साल की नाबालिग भी उसी इलाके की रहने वाली थी। नाबालिग की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली थी। इस मामले में महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 27 नवंबर को नाबालिग अपने भाई और बहन के साथ गांव के बाजार गई थी। रात को घर लौटने के बाद तीनों अपने-अपने कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह जब परिजन उठे तो नाबालिग लड़की अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने गांव और आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने कोरबी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। 2 दिन बाद 29 नवंबर को गांव के पास जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शव की पहचान कराई।

परिवार ने पुलिस को बताया कि दिलराज मरकाम लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उसे उसके चरित्र पर शक था। वह उस पर धोखा देने का आरोप लगाता था। गायब होने के दौरान वह दिलराज से मिलने गई थी, जहां उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलराज को हिरासत में ले लिया। परिवार के अनुसार लड़की को आखिरी बार दिलराज के साथ देखा गया था। पुलिस ने आरोपी से अफेयर और उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कबूलनामे के बाद, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...