रायपुर के पैसेंजर ट्रेन में फांसी पर लटका मिला युवक का शव: रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृत युवक ट्रेन के एक कोच में पंखे के सहारे लटकता पाया गया। यात्री जब ट्रेन पर सवार हुए तो उन्होंने युवक की लाश दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के यात्रियों और स्टेशन कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। युवक ने जिस वक्त फांसी लगाया उसे दौरान ट्रेन पूरी तरह खाली थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना संबंधित थानों को भी दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...