नए साल पर कवर्धा को मिलेगी बड़ी सौगात: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा भव्य भोरमदेव कॉरिडोर, 146 करोड़ होंगे खर्च

कवर्धा। नए साल पर कबीरधाम जिले को विकास और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जहां भोरमदेव स्थल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. 1 जनवरी 2026 को भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार वाटर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक पहल हो रही है. इस परियोजना के तहत मुख्य मंदिर परिसर के साथ-साथ मड़वा महल, चेरकी महल, रामचुआ और सरोदा दादर को एक कनेक्टिंग कॉरिडोर के साथ पूरी तरह से विकसित किया जाएगा. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मॉडल पर आधारित इस प्लान में 6 एंट्री गेट, पार्क, एक म्यूजियम, बाहरी दीवारों को बेहतर बनाना, सजावटी बाउंड्री वॉल, बोरवेल से पीने के पानी की व्यवस्था, शेड, बिजली, ड्रेनेज और लैंडस्केपिंग शामिल है.

इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की तैयारियों को लेकर डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया. गौरतलब है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, पर्यटन और जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा एवं सरोदा जलाशय तक भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा.

यह परियोजना केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत है, जिसके तहत लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव क्षेत्र का समग्र और भव्य पर्यटन विकास किया जाएगा. इस कॉरिडोर के निर्माण से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...