बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 14 नक्सली मारे गए, भारी हथियार बरामद

बीजापुर/सुकमा। बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें बीजापुर से 2 और सुकमा से 12 माओवादी शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से AK 47, INSAS, और SLR राइफल्स जैसे हथियार भी बरामद किए हैं। अभियान अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीमें सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी सुबह 5 बजे बीजापुर और 8 बजे सुकमा में मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बना आग का गोला, भाई-बहन ने...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भिलाईबाजार तालाब के पास हुई इस घटना...