CG
बिलासपुर। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों के संचालन की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

अभियान के तहत थाना क्षेत्र में संचालित कई स्पा सेंटरों में अचानक रेड डालकर सघन जांच की गई। पुलिस ने 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार स्थित एसीसी स्पा, भारतीय नगर का दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आगे भी जांच जारी रहेगी। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई…….
- अविनाश लहरे (33), निवासी उसलापुर, थाना सकरी,
- ऋषभ सारथी (20), निवासी उसलापुर, थाना सकरी,
- मोहम्मद मोइन खान (33), निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल,
- मनीष जोशी (28), निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार,
- अमन सेन (23), निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

