CG – मामूली विवाद में रिश्तों का कत्ल: मोबाइल पर देख रहा था लड़की का फोटो, बड़े भाई ने डांटा तो छोटे भाई ने कर दी हत्या

CG

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापदर में छोटे भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपने बड़े भाई की खोटला से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी। और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सिंगडू उर्फ रवि कुंजाम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना 5 जनवरी की रात 7:30 बजे ग्राम बड़े कारली, कमला पदर में आपसी विवाद के दौरान मंगलू कुंजाम 37 वर्ष की उसके छोटे भाई सिंगडू उर्फ रवि कुंजाम ने हत्या कर दी। आरोपी ने धान कूटने की लकड़ी से हमला किया था। घटना की रिपोर्ट थाना गीदम में दर्ज की गई। थाना गीदम में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 301(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी गौरव राय के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। थाना गीदम की पुलिस टीम द्वारा आरोपी सिंगडू उर्फ रवि कुंजाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के द्वारा आरोपी के साथ मोबाइल में लड़की की फोटो देखने तथा लगातार किसी न किसी से बात करने की बात कह कर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर आरोपी ने अपने भाई मंगलू कुंजाम पर लकड़ी (खोटला) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी (खोटला) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही न्यायालय के समक्ष पेश करके रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना विवेचना कार्रवाई में पुलिस थाना गीदम के उनि0 दीनानाथ वैष्णव, सउनि0 प्रशांत सिंह, सउनि0 भीखमचंद साहू, प्र0आर0 642 हुंगा कड़ती, प्रधान आरक्षक 456 नथलू कवासी, आरक्षक 65 देवेंद्र नेताम, आरक्षक 539 शरद ठाकुर, डीएसएफ आरक्षक 3172 सुकुलधर राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...