CG – पहले शराब पार्टी फिर दोस्त को चाकू से काट-डाला: 5 युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू… 1 की मौत, एक की हालत गंभीर

CG

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बार फिर गैंगवार और हत्या का मामला सामने आया है। इस गैंगवार में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है और दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे (21) के रूप में हुई है। वहीं, काशीराम नगर में रहने वाला दोस्त अभय सारथी (20) गंभीर रूप से घायल है। आदित्य अपने ही दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। बाद में उनमें वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ।

इसी विवाद में पांच दोस्तों ने घेरकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दरअसल, श्याम नगर इलाके में रविवार रात 10 बजे आदित्य अपने दोस्त अभय के साथ लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव से मिलने पहुंचा था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

इस बीच उनमें पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जो वर्चस्व की लड़ाई तक जा पहुंचा। हाथापाई हुई तो लोकेश, रजत, आकाश, दिव्यांश ने आदित्य और अभय पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय घायल अवस्था में पड़ा रहा। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। चाकूबाजी के बाद स्थानीय लोग गली में पहुंचे तो गली लहूलुहान दिखी। अभय भी खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर पुलिस को चप्पल, सिगरेट के पैकेट और संघर्ष के निशान मिले है। पुलिस ने लोकेश, रजत, अनुज, आकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि दिव्यांश फरार है। सभी आरोपियों की उम्र करीब 25 वर्ष से कम बताई जा रही है।

इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई है। दूसरा युवक घायल हुआ है। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ा है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...