CG – 4 साल की मासूम की मौत: सेप्टिक टैंक साफ करवाने खुदवाया गया था गड्ढा, गड्ढे में गिरने से चले गई बच्ची की जान

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मकान मालिक की लापरवाही ने एक 4 साल की मासूम की जान ले ली। मोवा क्षेत्र में मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था, जिसे साफ-सफाई के बाद भी खुला छोड़ दिया था। जिसमें बच्ची खेलते-खेलते गिर गयी और उसकी मौत हो गयी। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते इसी खुले गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर गड्ढा खुदवाने वाले मकान मालिक की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...