इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ दो थानों में FIR, कृषि मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में सरगुजा संभाग के दो अलग-अलग थानों में टोप्पो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.

कोरिया जिले के बैकुंठपुर और बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना में अलग-अलग धाराओं के तहत आकांक्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और राम विचार नेताम के समर्थकों ने थाना पहुंचकर आकांक्षा के खिलाफ आवेदन दिया था और केस दर्ज करने की मांग की थी. बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना में आकांक्षा के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है. बैकुंठपुर थाना में चार अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

आकांक्षा ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विवादित बयान के बाद एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था. वीडियो को आकांक्षा ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए अपनी भड़ास निकाली थी. यह सब नेताम के समर्थकों को रास नहीं आया. इसके बाद वे अलग-अलग थाना में पहुंचे थे और अपराध दर्ज करने की मांग किए. जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई की है. हालांकि अभी आकांक्षा की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों के भीतर आकांक्षा को पुलिस नोटिस जारी कर सकती है और उसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कर सकती है.

इससे पहले आकांक्षा के खिलाफ सरगुजा जिले के सीतापुर थाने में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधानसभा विधायक रामकुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की वजह से केस दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस ने पहली बार गलती मानते हुए उसे थाना से मचल का में छोड़ दिया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...