छत्तीसगढ़ के थाना प्रभारी की राजस्थान में मौत: रोटी बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह… कुत्तों से बचने के लिए दौड़े तो ट्रक की चपेट में आए

cg

मुंगेली। राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ पुलिस के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर राजस्थान गए हुए थे। भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास खाना पैक कराते समय वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश की।

कुत्तों से खुद को बचाने के प्रयास में वे संतुलन खो बैठे और तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा निजी यात्रा पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से संपर्क किया गया। वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...