CG ब्रेकिंग: कलेक्टर के सामने युवक ने खाया जहर… चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती… कलेक्टर जनदर्शन में उठाया आत्मघाती कदम, लोन के लिए भटक रहा था युवक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक युवक ने कलेक्टर जनदर्शन के दौरान जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां समय पर उपचार मिल जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि युवक की लोन की अर्जी बैंक से निरस्त हो गई थी, जिससे वह नाराज था। कलेक्टर ने ADM को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने जन चौपाल लगाई थी। इसमें गाड़ापाली निवासी रोहनदास मानिकपुरी भी पहुंचा था। दोपहर के करीब 12 से एक बजे के बीच वह कलेक्टर के सामने पहुंचा। उसने जेब से कीटनाशक दवा निकाली और कलेक्टर के सामने खा ली।

उस वक्त उसने अपना एक आवेदन कलेक्टर के टेबल पर भी रख दिया था। कलेक्टर उसे देख पाते की उसने पहले ही जहर खा लिया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डॉक्टरों को उसके बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ये मामला बैंक लोन से जुड़ा है। उसने 2015 में भारतीय स्टेट बैंक में लोन के लिए आवेदन दिया था। जिसे बैंक ने पात्रता के आधार निरस्त कर दिया था। उसने 2016 में ग्रामीण बैंक में 50 हजार के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। जिसकी वजह से वह राशि उन्हें नहीं मिली। इसके बाद वह हाईकोर्ट चल गया था। तब कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए कहा है कि जैसे ही वह दस्तावेज प्रस्तुत करें उन्हें राशि दे दी जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...