खुशखबरी: महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, CM साय ने महतारियों के खातों में ट्रांसफर किए 641 करोड़

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘महतारी वंदन योजना’ की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार प्रदेश की 68 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641.34 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण: राशि जारी करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि इस योजना से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कुल मदद: योजना शुरू होने से अब तक सरकार महिलाओं को कुल 15,595 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता दे चुकी है।

नारायणपुर को सौगात: नारायणपुर जिले की 27,272 महिलाओं के खाते में भी 2 करोड़ 72 लाख रुपए भेजे गए हैं।

क्या है महतारी वंदन योजना?
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 मार्च 2024 को यह योजना शुरू की थी। इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते (DBT) में दी जाती है।

इस कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...