भिलाई नगर निगम: 34 बेघर परिवारों का सपना हुआ पूरा, लॉटरी के जरिए आवंटित हुए पक्के मकान

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ‘स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई’ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP घटक) के तहत हितग्राहियों को पक्के मकानों का सौगात दी गई है। शुक्रवार को निगम सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉटरी निकालकर 34 पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए गए।

पारदर्शिता के साथ हुआ आवंटन
शासन की मंशा के अनुरूप, जिन परिवारों के पास पूरे भारत में कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं है, उन्हें कम दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। निगम के आवास शाखा में प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच और सक्षम स्वीकृति के बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई।

कार्यक्रम में रहे मौजूद लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी. के. कोसरिया, पार्षद हरिओम तिवारी और आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

गरीबों को मिला अपना आशियाना
इस योजना का उद्देश्य शहर के मकानहीन नागरिकों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। लॉटरी के दौरान सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी मोहन राव और नूतन साहू सहित निगम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। आवंटित आवास पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...