गरियाबंद: हिंसक झड़प के बाद दुधकैयां गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुधकैयां गांव में 1 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान घरों और गाड़ियों में आग लगा दी. इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं आईजी के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ. आज भी गांव में तनाव का माहौल है. पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है, यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

दुधकैयां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. शुरुआती विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया. आईजी अमरेश मिश्रा के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ. वहीं आज भी पूरा गांव छावनी में बदल गया है. यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

गांव में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. इस समय गांव पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस समय पुलिस प्रशासन गांव में शांति बहाल करने में जुटी हैं. गांव में पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है.

कैसे शुरू हुआ मामला?
ये पूरा मामला गरियाबंद जिले में राजिम से लगे दुधकैयां गांव का है.
यहां पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए.
जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. आरोपियों ने मामले में गवाही देने वाले लोगों पर हमला कर दिया.
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. उपद्रवियों ने कई घरों और वाहनों में आगजनी की.
तनाव को देखते हुए रायपुर से अतिरिक्त फोर्स गांव में भेजी गई है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...