दिल दहला देने वाला मामल: एक साथ 5 बच्चों ने खाया जहर, 4 की चले गई जान

दिल दहला देने वाला मामल: एक साथ 5 नाबालिग बच्चों ने खाया जहर, 4 की चले गई जान

बिहार न्यूज। हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ पंचायत अंतर्गत सैदपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 5 नाबालिग बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने की खबर है, जिसमें 4 बच्चियों की मौत हो गई. घटना गुरुवार (29 जनवरी) की बताई जा रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों ने चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी एक साथ कर दिया, लेकिन इसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही किसी स्तर पर मामला सामने आने दिया गया.

पुलिस तक नहीं पहुंची खबर, ग्रामीणों की चुप्पी
घटना के बाद पूरे गांव में अजीब सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. किसी ने भी खुलकर यह नहीं बताया कि बच्चियों ने जहर क्यों और कैसे खाया. पुलिस को भी इस घटना की भनक नहीं लगी थी. बाद में जब मीडिया में खबर प्रकाशित हुई, तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया.

जांच के लिए गांव पहुंचे अधिकारी
रविवार (1 फरवरी) दोपहर करीब दो बजे दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास सैदपुर गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे जांच के लिए गांव आए हैं, लेकिन गांव में एक भी पुरुष मौजूद नहीं मिला. किसी ने भी 5 बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने या चार की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

आईजी स्तर तक पहुंचा मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह और एसपी अंबरीश राहुल भी सैदपुर गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने खुलकर कुछ कहने से परहेज किया.

सवालों में घिरी घटना
4 नाबालिग बच्चियों की मौत और एक बच्ची के जीवित बचने की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर बच्चियों ने जहर क्यों खाया, उन्हें जहर कहां से मिला और इतनी बड़ी घटना को छुपाने की कोशिश क्यों की गई. इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल पूरा गांव सदमे और रहस्य के माहौल में डूबा हुआ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...