छत्तीसगढ़ की पलक सिंह बनीं WPL अंडर-19 स्पीड क्वीन, देश के 7000 खिलाड़ियों को पछाड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंडर-19 तेज गेंदबाज पलक सिंह को WPL अंडर-19 ‘स्पीड क्वीन’ का खिताब मिला है। ये खिताब उन्हें महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ओर से आयोजित U-19 स्पीड क्वीन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मिला है।

देशभर से करीब 7000 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। पलक सिंह ने नागपुर में आयोजित पहले चरण के ट्रायल में अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई किया।

106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंका

इसके बाद दिल्ली में आयोजित फाइनल राउंड में उन्होंने 106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए प्रतियोगिता जीतकर WPL U-19 स्पीड क्वीन का खिताब हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पलक सिंह को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने पलक सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...