भिलाई: आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजयुमो की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष का 8 फरवरी को प्रवास

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आगामी 8 और 9 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

दो बड़े आयोजनों की तैयारी

8 फरवरी: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का भिलाई आगमन और प्रवास।

9 फरवरी: केंद्रीय बजट के विषय पर युवाओं के लिए ‘युवा संगोष्ठी’ का आयोजन।

वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और महामंत्री मनीष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश सह प्रमुख (शासकीय योजना) कुशल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित विशाल शाही, रितेश सिंह ठाकुर, सौरभ चटर्जी और जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...