Durg News : भिलाई नगर निगम में 12.66 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल

दुर्ग। भिलाई नगर निगम की परियोजना शाखा में करीब 12 करोड़ 66 लाख रुपए के पेवर ब्लॉक कार्यों में संगठित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. इस मामले को लेकर भाजपा के पार्षदों ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पत्रकार वार्ता में भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि नगर निगम के 24 भाजपा पार्षद भी उपस्थित थे.

भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती ने आरोप लगाया कि नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होने के कारण कमिश्नर और कुछ अधिकारी मिलकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता को इस कथित घोटाले की जानकारी मिलनी चाहिए, इसलिए पत्रकार वार्ता के माध्यम से मामला सामने लाया गया है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित फाइलों को छिपाने और जांच से बचने का प्रयास किया जा रहा है. भारती के अनुसार, यह मामला उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संज्ञान में लाया गया है और राज्य सरकार को जल्द से जल्द जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

भाजपा नेता बोले- भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे
वहीं भाजपा पार्षद संतोष मौर्य ने बताया कि पिछले 23 महीनों में परियोजना शाखा के माध्यम से पेवर ब्लॉक के कार्य स्वीकृत किए गए और उनका भुगतान भी हुआ, लेकिन इस प्रक्रिया में भारी वित्तीय अनियमितताएं, नियमों की खुली अनदेखी और भ्रष्ट आचरण सामने आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दस्तावेजों को दबाने और गायब करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी आठ-नौ महीनों में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं और वे इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कथित भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...