CG News : शादी में देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, गांव में शोक का माहौल

पेंड्रा | गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शादी में हो रही देरी से आहत एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़के की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय और इंतजार करने की बात कह रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवती को फांसी पर लटका देख युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट के एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले तीन महीनों से गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में शादी में देरी को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...