बटरेल में चल रही भागवत कथा: तिलेंद्र महाराज ने सुनाई सुदामा चरित्र की कथा, कहा – संकट में साथ दे वहीं सच्चा मित्र

दुर्ग। ग्राम बटरेल में आठे परिवार की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के 6वें दिन सोमवार को रांका, डोंगरगढ़ वाले कथावाचक पंडित तिलेंद्र महाराज ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। पंडित तिलेंद्र ने कहा, संकट में साथ दे वहीं सच्चा मित्र है। क्रोध में कभी कोई काम नहीं करना चाहिए और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।

कथा में आगे महराज ने कहा, बच्चों को जन्म देने के बाद अच्छे संस्कार दोगे तभी अच्छे माता, पिता कहलाओगे। दूसरे की संपत्ति देखकर लालच नहीं करना चाहिए। किसी का दिल दुखाकर अपना घर नहीं बनाना चाहिए।

गरीब बेटियों की शादी कराते हैं तिलेंद्र महाराज

पंडित तिलेंद्र महाराज ने कहा, गलत काम नहीं किया है तो किसी से डरने की बात नहीं है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। इस दौरान कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बता दें कि पंडित तिलेंद्र महाराज सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार भागवत कथा कर रहे हैं। साथ ही गरीब बेटियों की शादी भी करा रहे हैं।

जसगीत पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
कथावाचक तिलेंद्र महाराज ने छत्तीसगढ़ी गीत एवं जसगीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कथा में नकुल आठे, सहदेव आठे, महेंद्र आठे, रेवा आठे, बल्लू आठे, भेष आठे, ऐमन आठे, प्राण आठे, गिरीश साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...