भिलाई में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में, दूसरा फरार

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात कारणों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी चीकू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी पांडू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...