कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, फिर फायरिंग कर बदमाश फरार

बिलासपुर। न्यायधानी में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे. जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे. तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे. हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला. इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए.

हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...