छत्तीसगढ़ में सरकार ने खत्म किए 3 ड्राई डे, अब होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब दुकानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के दिन शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा. मतलब, होली के दिन लोग सीधा दुकानों से शराब खरीद सकेंगे.

बता दें कि नई नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिनों को खत्म कर दिया गया है. इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं. इन तीन अवसरों पर अब प्रदेशभर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा. सरकार का मानना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर भी नियंत्रण लगेगा.

अब केवल 4 दिन रहेंगे ड्राई डे
साल 2026-27 की आबकारी नीति के मुताबिक प्रदेश में अब केवल चार दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है. जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती शामील हैं. इन दिनों शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

पहले होली पर बंद रहती थीं दुकानें
बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की बिक्री बंद रहती थी. होली से एक दिन पहले पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाता था. बड़ी मात्रा में शराब ले जाते पाए जाने पर पूछताछ, जब्ती और कार्रवाई की स्थिति बन जाती थी. नई नीति लागू होने के बाद इस तरह की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...