CG News : पति-पत्नी समेत तीन साल की बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी सहित 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की है। जहां रातों-रात एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है।

दरअसल, पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था। जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। वहीं घटना से घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है और गांव में मातम का माहौल बन गया है। फिलहाल, इस मामले की गहन जांच में पुलिस जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...