विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल : संजय नगर खेल मैदान की नीलामी निरस्त, मैदान के लिए की एक करोड़ की घोषणा

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनभावनाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए संजय नगर तालाब के समीप स्थित खेल मैदान को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विधायक की तत्काल पहल पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रस्तावित व्यावसायिक नीलामी को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विधायक ने उक्त मैदान के कायाकल्प और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

विधायक सेन ने बताया कि आज सुबह संजय नगर वार्ड-6 के युवाओं ने उनसे भेंट कर गुहार लगाई कि निगम संजय नगर के खेल मैदान की निलामी कर उसे लीज पर देने पहल कर रहा है। एमआईसी के प्रस्ताव बाद आनलाईन टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में यह विषय आते ही वो तत्काल भिलाई निगम पहुंचे और प्रस्तावित टेंडर को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संजय नगर तालाब के बाजू में स्थित खेल मैदान को व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु नीलाम करने की तैयारी की जा रही थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने स्पष्ट किया कि युवाओं और बच्चों के लिए खेलकूद का यही एकमात्र प्रमुख मैदान शेष है, जिसे किसी भी कीमत पर व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने अपनी पहल में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा दक्षिण गंगोत्री सर्कस ग्राउंड जैसी महत्वपूर्ण जमीनों को बेच दिया गया जिससे शहर में मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के खेल प्रशिक्षण के लिए जगह का अभाव हो गया है। संजय नगर के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे।

प्रमुख निर्णय और घोषणाएं

नगर पालिक निगम के एमआईसी प्रस्ताव पर प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया को विधायक सेन ने कमिश्नर से चर्चा कर तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मैदान के विकास, बाउंड्री वॉल और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं हेतु विधायक निधि/प्रशासनिक मद से 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विधायक रिकेश सेन के इस निर्णय से स्थानीय खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास जरूरी है, लेकिन खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...